Chaitra Navratri 2024 : मां दुर्गा की विशेष पूजा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महानवमी के दिन विशेष पूजा होती है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा से भक्त को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है। नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना अति उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन करने से मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं। कुंवारी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से होगी और 17 अप्रैल 2024 महानवमी के दिन इसकी समाप्ति होगी।
पढ़ें :- Amarnath Yatra 2026 Registration : अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण इस डेट से शुरू ? जानें यात्रा के प्रमुख रूट
मां सिद्धिदात्री स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
महानवमी पूजन विधि
1.महानवमी पूजा विधि
2.महानवमी पर महिषासुरमर्दिनी और देवी सिद्धिदात्री की पूजा करें।
3.मां को फूल अर्पित करें।
4.मां को कुमकुम लगाएं।
5.मां को हलवा-पूड़ी का भोग लगाएं।
6.दुर्गा चालीस या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
7.मां के मंत्रों से विधि अनुसार हवन करें।
8.कपूर और लौंग की आरती से पूजा का समापन करें।