Chaitra Navratri 2024 : सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां भगवती की उपासना करने से और उनका प्रिय भोग अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है ।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
1.पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
2.दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।
3.तीसरे दिन मां चंद्रघंटा मां को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
4.चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।
5.पांचवें दिन मां स्कंदमाता को चीनी, केला का भोग लगाना चाहिए।
6.छठे दिन मां कात्यायनी को मीठे पान का भोग लगाना चाहिए।
7.सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
8.आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए।
9.नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को खीर, पूरी, हलवा का भोग लगाना चाहिए।