Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chamatkari Shankh : शंख के अचूक उपाय से नकारात्मकता होती है दूर , जानें घर में रखने के फायदे

Chamatkari Shankh : शंख के अचूक उपाय से नकारात्मकता होती है दूर , जानें घर में रखने के फायदे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chamatkari Shankh : सनातन धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना जाता है। शुभ कार्यों और उत्सव में शंख की ध्वनि गूंजने से पूरा वातावरण सकारात्मक और अलौकिक बन जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जो रत्न प्राप्त हुए थे उनमें शंख भी था। धर्म और शंख का गहरा रिश्ता है। देवी देवताओं ने शंख को धारण किया है।भगवान विष्णु तो हर समय अपने हाथ में शंख धारण करते हैं।धन की देवी मां लक्ष्‍मी को शंख बेहद प्रिय है। आइए जानते हैं घर में शंख रखने के फायदे।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

ज्योतिष शास्त्र में शंख का उपयोग ग्रहों की दुर्बलता केा मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में उपायों के तौर पर शंख के कई अचूक उपाय बताए गए है। घर में फैली नकारात्मकता को दूर करने के लिए शंख के पानी को पूरे घर में छिड़कें। नकारात्मकता दूर होती है।

1.शंख बजाने से फेफड़े पुष्ट होते है।
2.शंख में पानी रखकर पीने से मनोरोगी को लाभ होता है उत्तेजना कम होती है।
3.शंख की ध्वनि से दिमाग व स्नायु तंत्र सक्रिय रहता है।
4.शंख में दूध भर कर रुद्राभिषेक करने से समस्त पापों का नाश होता है।
5.घर में शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा  व अतृप्त आत्माओं का वास नहीं होता है।
6.शंख सफ़ेद कपड़े में रखने से शुक्र ग्रह बलवान होता है।

Advertisement