Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chardham Yatra 2024 : अक्षय तृतीया से शुरू होगी गंगोत्री धाम यात्रा , इस दिन से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे कपाट

Chardham Yatra 2024 : अक्षय तृतीया से शुरू होगी गंगोत्री धाम यात्रा , इस दिन से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे कपाट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chardham Yatra 2024 : उत्तराखंड की प्रतिष्ठित तीर्थयात्रा देश भर के भक्तों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व रखती है। चारधाम यात्रा में से एक गंगोत्री धाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा नवरात्रि के पहले दिन कर दी गई है। चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ , केदारनाथ , यमुनोत्री और गंगोत्री के पवित्र मंदिरों के दर्शन की प्रतिष्ठित तीर्थयात्रा है। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है ।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

बता दें कि गंगोत्री धाम यात्रा के कपाट अक्षय तृतीया के दिन से खुलने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकल गया है। आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए इस साल गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई से खोले जाएंगे।

बताया जा रहा है कि अक्षय तृतीया पर 12 बजकर 25 मिनट पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। गंगोत्री धाम समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की घोषणा नवरात्रि के पहले दिन कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर के कपाट तीर्थ पुरोहितों द्वारा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट बजे किया जाएगा। 9 मई को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली 12 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी।

Advertisement