लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि (Chaudhary Charan Singh Death Anniversary) पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी (CM Yogi) ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया।
पढ़ें :- बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वो पूरी तरह से मध्य प्रदेश में BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी
कृषि, राजस्व के क्षेत्र में अनेक रिफॉर्म का श्रेय जाता है चौधरी साहब को
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह देश के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े थे। देश में कृषि, राजस्व के क्षेत्र में तमाम रिफॉर्म का श्रेय उन्हें जाता है। उनका स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत व खलिहालों से होकर जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में… https://t.co/RJZQmJjQQr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
पढ़ें :- बंद कमरे में टिप्पणी करना आसान, सुरक्षा हटा दें तो कुछ लोगों को 'भीगी बिल्ली' बनने में बहुत देर नहीं लगेगी: सीएम योगी
सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान विकास के एजेंडे और सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए। शासन की योजनाएं किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। चौधरी चरण सिंह द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है सरकार
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसमें लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी महत्वपूर्ण है। देश के प्रमुख राजनेता होने के साथ ही उन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 29 मई 1987 को उनका देहावसान हुआ।
पढ़ें :- योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें, तैयार किया बाल ट्रॉमा केयर को इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने का रोडमैप
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।