Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आरजी मेडिकल कॉलेज मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, तीन आईपीएस अधिकारियों को किया निलंबित

आरजी मेडिकल कॉलेज मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, तीन आईपीएस अधिकारियों को किया निलंबित

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ताबड़तोड़ बड़े फैसले ले रहे हैं। शुक्रवार उन्होंने आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत कर हत्या किए जाने की घटना में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। आरजी मेडिकल कॉलेज की घटना ने सबको झकझोर दिया था। इसको लेकर तत्कालीन ममता बनर्जी की सरकार पर कई सवाल उठे थे। अब भाजपा की सरकार बनते ही इन मामलों में कार्रवाई शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, इस मामले की फाइल को दोबारा खोला जाएगा और तत्कालीन पुलिस अधिकारियेां की भूमिका भी जांच की जाएगी। निलंबित किए गए अधिकारियों में तत्कालीन कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, तत्कालीन डीसी (नॉर्थ) अभिषेक गुप्ता और तत्कालीन डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखोपाध्याय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि, आरजी कर कांड के मामले में कई गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, गृह मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद मैंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से आरजी कर मामले और उसके बाद की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। कई अहम तथ्य सामने आने के बाद ये कार्रवाई की गयी है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से लेकर शुरूआती कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मीडिया रिपोर्टों से यह भी जानकारी मिली थी कि पीड़िता की मां को राज्य सरकार की ओर से पैसे देने की कोशिश की गई थी, जिसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही कहा कि, निष्पक्ष जांच के लिए निज अधिकारियों पर आरोप लगे थे, उन्हें दूर रखा जाएगा। साथ ही, सीबीआई की आपराधिक जांच में राज्य सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी।

पढ़ें :- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 96 पार, अब शतक का इंतजार : कांग्रेस
Advertisement