Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

पीएम मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ​विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली दौरे पर सीएम योगी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बोले- यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर, डबल इंजन सरकार के समन्वय से तेज हो रहा बदलाव

बताया जा रहा है कि, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात हई है। इस दौरान चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

उधर, बीते दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से भी चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। अब देखना होगा कि आगने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश को लेकर किस तरह के राजनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं और बीजेपी किस रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरती है।

 

 

पढ़ें :- यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा : सीएम योगी
Advertisement