Unnao Bus Accident : उत्तर-प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां औरास थाना क्षेत्र में दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसे पहले यूपी और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने संवेदना व्यक्त की है।
पढ़ें :- फिर सड़क पर उतरें Gen-Alpha, इस बार शहर था उन्नाव, विषय: शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता इत्यादि...
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई डबल-डेकर AC बस दिल्ली से बिहार जा रही थी और इसमें 52 यात्री थे। डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। यह हादसा सुबह 5.15 बजे निभा खेड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल-डेकर AC बस पलटने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर झपकी आ गई, जिससे उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। हादसे में घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उन्नाव में हुए बस हादसे पर यूपी के सीएम योगी ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
पढ़ें :- 4,200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 20 दिन में पांच बार धंसा
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 26, 2026
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख
पढ़ें :- भीम आर्मी का प्रदर्शन: राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पेपर लीक और लाठीचार्ज की जांच की मांग
हादसे पर दुख जताते हुए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। मैं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलजनों को शीघ्र स्वस्थ करें। ॐ शांति!”
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। मैं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 26, 2026