Explosion in a Chinese Coal Mine: चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में स्थित लियुशेन्यु कोयला खदान में शुक्रवार देर रात हुए भीषण गैस विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 82 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। विस्फोट के समय खदान के अंदर करीब 247 मजदूर काम कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि खदान के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ और अंदर अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें :- योगी सरकार ने 18 IPS अफसरों का किया तबादला, प्रीतिबाला गुप्ता को ATS एसपी बनाया, सतीश कुमार को SSF का जिम्मा
चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया और 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि कई मजदूर अंदर फंस गए थे, जिनकी तलाश लगातार जारी है। शुरुआत में मरने वालों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन बाद में आंकड़ा तेजी से बढ़कर 82 पहुंच गया। इस अचानक बढ़ोतरी ने हादसे की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
घटना के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो और घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने हादसे के कारणों की गहराई से जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी पारदर्शी जांच और समय पर सही जानकारी जारी करने पर जोर दिया।
चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार, खदान चलाने वाली कंपनी के कुछ अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। चीन में पहले भी गैस रिसाव और खदान हादसों के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यह सबसे भयावह हादसों में से एक माना जा रहा है। फिलहाल मौके पर राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।