New Delhi : भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस, 'ऐसे नहीं चल सकता मुकदमा'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है – यह बेहद चिंताजनक है। लेकिन उससे भी ज्यादा चिंताजनक है राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी की ओर से पसरा सन्नाटा। उल्टा मोदी सरकार चीन को रोकने के बजाय इस खबर को रोकने के लिए मीडिया पर दबाव डाल रही है।” उन्होंने कहा, “देश को आज भी गलवान के बाद प्रधानमंत्री का वह बयान याद है, जिसमें उन्होंने यह कहकर कि चीन ने हमारी जमीन का एक इंच भी नहीं लिया, भारत को भारी नुकसान पहुंचाया था। आज भी अपनी छवि बचाने का वही ऑपरेशन जारी है – और देश की सुरक्षा से ऊपर अपनी नकली छवि को प्राथमिकता देने वाला प्रधानमंत्री देश के लिए बेहद खतरनाक है।”
अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है – यह बेहद चिंताजनक है।
लेकिन उससे भी ज्यादा चिंताजनक है राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी की ओर से पसरा सन्नाटा। उल्टा मोदी सरकार चीन को रोकने के बजाय इस खबर को रोकने के लिए मीडिया पर… pic.twitter.com/gPK3JpeJ8b
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2026
पढ़ें :- 'कमरा बंद... कैमरा ऑन... और Gen Alpha का सिस्टम को मैसेज..! VIDEO वायरल होते ही दौड़ते हुए पहुंचे कन्नौज के डीएम
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने दावा किया था कि चीन अरुणाचल में धीरे-धीरे घुस रहा है और सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। ऐसे में वह और अरुणाचल के लोग चीन में दिखेंगे। इसके अलावा, राज्य के एक राजनीतिक दल ने भी ऐसा ही दावा किया था। हालांकि, सरकार ने घुसपैठ के दावों को सिरे से खारिज किया था। अब राहुल गांधी के इस दावे के बाद अरुणाचल को लेकर सियासत तेज होने वाली है।