Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चिराग पासवान ने ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन’ के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने का किया ऐलान, जानें क्या हैं इसके मायने?

चिराग पासवान ने ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन’ के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने का किया ऐलान, जानें क्या हैं इसके मायने?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) के मोबाइल फोन बंद होने की खबरें मीडिया में प्रमुखता से चल रही थीं।  इसकी वजह NDA गठबंधन के अंदर सबकुछ ठीक न होने की  बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि इसके पीछे NDA गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर कहीं-न-कहीं पेंच फंसा नजर आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि चिराग पासवान 22 सीटों पर मानने को तैयार नहीं हो रहें हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में चिराग पासवान का इंतज़ार कर रहें हैं लेकिन चिराग दिल्ली में लगातार अपने नेताओं के साथ मीटिंग कर रहें हैं।

पढ़ें :- BSP सुप्रीमो मायावती ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कहा-सरकारों की जनहित के प्रति उदासीनता से जनता है काफी परेशान

हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) तारीखों का ऐलान होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) सक्रिए मोड़ में आ गए। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रिय बिहारियों,लोकतंत्र के महापर्व “चुनाव” की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। आपका एक वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।

पढ़ें :- ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पत्र पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का SIR त्रुटिपूर्ण और असंवैधानिक

चिराग पासवान ने लिखा कि मैं प्रवासी बिहारियों से भी आग्रह करता हूं कि बिहार के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आप अपने गृह जिला आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) “बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट” विजन के लक्ष्य के साथ पूरी तरीके से चुनावी रणभूमि में जाने को तैयार है। चिराग पासवान ने लिखा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध है। आइए , लोकतंत्र के इस त्योहार में हम सब मिलकर नए बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात 

नई दिल्ली के पंचशील भवन में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की।

पढ़ें :- 1 अप्रैल मोदी सरकार और BJP के लिए 'लूट' का दिन बन गया : कांग्रेस
Advertisement