Benefits of eating Chyawanprash: अक्टूबर शुरु हो चुका है और इसी के साथ धीरे धीरे सर्दियों की तरफ मौसम बढ़ता जाएगा। सर्दियों की शुरुआत होते ही हर घर में बड़े और बच्चों दोनो च्यवनप्राश (Chyawanprash) खाना शुरु कर देते है। क्या आप जानते है इसे खाने से क्या फायदे होते हैं।
पढ़ें :- बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक रद्द, सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन फंसा बड़ा पेच ? अब केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुलझाएंगे मामला
सर्दियों में च्यवनप्राश (Chyawanprash) खाने से शरीर में गर्माहट पैदा कर ठंड के दुष्प्रभावों से बचा रहता है। साथ ही च्यवनप्राश खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। सर्दी खांसी और फ्लू और कफ से च्यवनप्राश फायदा करता है।सर्दियों में डेली सुबह और शाम के समय च्यवनप्राश खाने से सर्दी से पैदा होने वाली बीमारियों से रक्षा होती है।
पाचन बेहतर होता है। इसमें मौजूद आंवला और जड़ी बूटियां शरीर को विटामिन और मिनरल्स पहुंचाता है। शरीर को शक्ति मिलती है।
च्यवनप्राश (Chyawanprash) का सेवन करने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और सर्दी खांसी जुकाम आदि से बचाव होता है। महिलाओं के पीरियड्स नियमित होते है।
च्यवनप्राश (Chyawanprash) में मौजूद जड़ी-बूटियां शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति में सुधार करती हैं जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं। सर्दियों में इसके सेवन से बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से आप बच जाते हैं।
अगर आप खांसी या सांस से जुड़ी समस्या जैसे कि अस्थमा से पीड़ित हैं तो आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेकर च्यवनप्राश का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद जड़ी-बूटियाँ फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं और गले या सीने में जमे कफ को तेजी से कम करती हैं। जिससे खांसी से राहत मिलती है।
पढ़ें :- सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात
कई बार बिना ज्यादा मेहनत किए भी कुछ लोगों को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है या कुछ लोग ऑफिस से आने के बाद इतने थक जाते हैं कि कुछ भी काम करने लायक एनर्जी नहीं रहती है। ऐसे लोगों के लिए च्यवनप्राश एक कारगर ओषधि है। रोजाना एक से दो चम्मच च्यवनप्राश (Chyawanprash) खाने से दिन भर एनर्जी लेवल मेंटेंन रहता है और जल्दी थकान नहीं होती है।