Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल के पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल के पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Central Industrial Security Force Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल के पदों पर बंपर वेकेंसी निकाली है. यदि आप भी CISF में नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in के माध्यम से कल यानी 31 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं. यदि आपका चयन इन पदों के लिए होता है, तो सैलरी के साथ अच्छी सुविधाएं भी मिलती है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आपको बता दें,  कैंडिडेट्स जो भी CISF के इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 30 सितंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. CISF के इस भर्ती के माध्यम से कुल 1130 पदों पर बहाली की जाएगी.

पदों का विवरण 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, CISF के इस भर्ती के जरिए कुल 1130 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.

आयु सीमा 

जो कोई भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही अन्य श्रेणियों के लिए अधिकतम आयुसीमा छूट दी जाएगी.

कौन भर सकता है आवेदन फॉर्म 

CISF के इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें साइंस विषय के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आवेदन शुल्क 

कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या भूतपूर्व सैनिक (ESM) से संबंधित कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

वेतनमान 

जिस किसी भी कैंडिडेट्स का चयन CISF भर्ती 2024 के तहत होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर प्रति माह 21700 रुपये से 69100 रुपये के बीच भुगतान किया जाएगा.
CISF Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

ऐसे मिलेगी नौकरी

Advertisement