Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO- जम्मू में रात गोलीबारी और ड्रोन हमले में गुजरी, सुबह होते ही जिंदादिल शहर में फिर लौट आई रौनक, क्रिकेट खेलते नजर आए सीएम उमर अब्दुल्ला

VIDEO- जम्मू में रात गोलीबारी और ड्रोन हमले में गुजरी, सुबह होते ही जिंदादिल शहर में फिर लौट आई रौनक, क्रिकेट खेलते नजर आए सीएम उमर अब्दुल्ला

By santosh singh 
Updated Date

जम्मू। पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से गुरुवार रात हुए ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी की गूंज से जम्मू शहर कांप उठा। रात करीब 8:30 बजे हमला शुरू हुआ और पूरी रात धमाके और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रही। हालांकि भारतीय सेना (Indian Army) ने हमले का माकूल जवाब देते हुए आसमान में आतंकियों के ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जम्मू शहर के लोगों में रात भर भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा। सुबह 4:15 बजे धमाकों की तीव्रता फिर से बढ़ी, जो सुबह तक जारी रही, लेकिन जैसे ही घड़ी ने सुबह 8 बजाए, हालात पूरी तरह सामान्य हो गए। ऐसा प्रतीत हुआ मानो कुछ हुआ ही न हो। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने सांबा में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए बनाए गए शिविर में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक छोटे लड़के के साथ क्रिकेट भी खेला।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जिंदादिल शहर जम्मू में रोजाना की तरह लोग वॉकिंग के लिए निकले, हॉकर अखबार लेकर आया और दूधिया दूध देने आया। बाजार खुला था और सब्जी-फल की दुकानें रोज की तरह सजीं। ताजी सब्जी खरीदने के लिए लोग घरों से निकले और ऑफिस जाने की तैयारी करने लगे। बाजारों में चहल-पहल बनी रही, हालांकि डर से कुछ लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर गाड़ी चलना सामान्य रहा, और जम्मू ने दिखाया कि डर के आगे हौसला है।

रात की दहशत के बावजूद जम्मू की सुबह फिर उम्मीद और जिंदादिली लेकर आई। यह शहर एक बार फिर साबित कर गया कि चाहे परिस्थिति कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो,जींदगी कभी रुकती नहीं?

Advertisement