Mahakumbh Maghi Purnima Snan : माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज महाकुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज बुधवार को महाकुंभ के पांचवें स्नान पर 10 बजे तक एक करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ ने आज सुबह 4 बजे से अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर वार रूम में बैठक बुलाई, जिससे पवित्र माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा सके।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के साथ उन्होंने लगातार टीवी पर लाइव अपडेट की समीक्षा की और वास्तविक समय में आवश्यक निर्देश जारी किए। इससे पहले, बसंत पंचमी अमृत स्नान के दौरान, सीएम योगी ने इसी तरह सुबह 3:30 बजे से वार रूम मीटिंग की थी, जिसमें आयोजन की बारीकी से निगरानी की गई थी।’
मुख्यमंत्री कार्यालय बताया कि ‘मुख्यमंत्री ने माघ पूर्णिमा स्नान के लिए समग्र सुरक्षा और रसद व्यवस्था का आकलन किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और उन्हें इष्टतम सुविधाएं प्रदान की जाएं। सीएम योगी ने अधिकारियों को स्नान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा बनाए रखने और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए त्रिवेणी संगम में एक सुचारू और परेशानी मुक्त पवित्र स्नान की सुविधा के लिए प्रशासनिक तैयारियों, विशेष रूप से सुरक्षा उपायों और यातायात प्रबंधन को बढ़ाने पर जोर दिया।’
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र स्नान पर्व की व्यवस्थाओं का प्रात: 4 बजे से ही वॉर रूम में अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।@UPGovt पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधार… pic.twitter.com/Y4iZzrPmwz
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 12, 2025
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
माघ पूर्णिमा के प्रमुख स्नान पर्व पर बुधवार को संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं, साधु संतों और कल्पवासियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह 8 बजे से की गई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न तटों पर स्नान कर रहे थे। गुपुष्प वर्षा देख संगम तट पर मौजूद संतों और श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए।
भारत की आस्था, समता व एकता की समरस और पावन अभिव्यक्ति महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज 8 बजे तक 1.02 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
एकता के इस 'महायज्ञ' में आज पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक… pic.twitter.com/7lsWilWW4G
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 12, 2025
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप