कठुआ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कठुआ विधानसभा क्षेत्र के नगरी में शुक्रवार को एक चुनावी रैली में संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भाजपा की सरकार बनने से गुलाम कश्मीर (Slave Kashmir) का भारत में विलय होगा। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति की आलोचना की और कहा कि यह आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण है। उन्होंने अनुच्छेद 370 की वापसी पर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि भाजपा समस्याओं का समाधान है।
पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद बनने वाली भाजपा की सरकार के अंतर्गत गुलाम कश्मीर के लोगों का भारत में विलय होने का सपना भी पूरा होने वाला है।
उन्होंने पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) की इस समय हालत हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने वाली हो गई है। इसके लिए पाकिस्तान (Pakistan) खुद जिम्मेदार है जिसने दूसरे देशों में आतंकवाद को बढ़ाया आने वाले समय में पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट जाएगा।