लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम (Shiv Shanti Ashram) पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी (Saint Shiromani Sai Chanduram Ji) के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संत शिरोमणि (Saint Shiromani) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी (Saint Shiromani Sai Chanduram Ji) के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंग वस्त्र ओढ़ाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। गौरतलब है कि संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी (Saint Shiromani Sai Chanduram Ji) बुधवार को ब्रह्मलीन हो गए थे।
पढ़ें :- बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी में मस्जिद का बड़ा हिस्सा समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा था कि सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री सांईं चांडूराम साहिब जी (Saint Shiromani Sai Chanduram Ji) का निधन अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
भगवान झूलेलाल से…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2025
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुजन और अनुयायी संत शिरोमणि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते दिखे।