Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा इलेक्शन में लड़ाई NDA 80 और PDA 20 पर आई

CM योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा इलेक्शन में लड़ाई NDA 80 और PDA 20 पर आई

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बताया दिया कि विधानसभा इलेक्शन में लड़ाई NDA 80 और PDA 20 पर आ गयी है।

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?

दरअसल, यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने 8 और सपा ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। सीएम योगी ने इसी आंकड़ें पर तंज़ कसते हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में एनडीए और पीडीए के बीच 80-20 की लड़ाई का दावा किया है। सीएम योगी ने कहा, “कल उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव ने बताया दिया है कि विधानसभा का चुनाव परिणाम क्या होने जा रहा है… ये लड़ाई 80-20 की फिर आ गयी है। 80 फीसदी एनडीए में और 20 फीसदी पीडीए में… और पीडीए का क्या हाल होने वाला है ये आपके सामने फिर आने वाला है।”

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे

हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सीएम योगी ने कहा, “पीएम के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे। उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से बधाई। भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। आज ही के दिन 2001 में गुजरात के CM बने थे। मोदी जी ने गुजरात को मॉडल स्टेट बनाया। देश को सशक्त बनाया, नया भारत बनाया। आज हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है।” 

सीएम ने आगे कहा, “यूपी की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, मैं इस शुभ अवसर पर राज्य के सभी निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
Advertisement