CMO Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को आधा दर्जन मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) के तबादले किए हैं। इसमें गोरखपुर, देवरिया, बलिया समेत अन्य जिले शामिल हैं। CMO के हुए तबादले के बाद अब एक बार फिर दवा माफिया मुकेश श्रीवास्तव के नाम की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, दवा माफिया मुकेश श्रीवास्तव एक बार फिर अपने मंसूबों में सफल रहा है और अपने करीबी CMO को जिलों में तैनाती दिला दी है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
दरअसल, बीते कुछ महीनों से पर्दाफाश न्यूज लगातार मुकेश श्रीवास्तव के कारनामे उजागर कर रहा है। पर्दाफाश ने बताया था कि, मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गठजोड़ से कैसे जिलों में CMO की तैनाती हो रही है। अब सोमवार को हुए CMO के तबादले ने साफ कर दिया कि, अभी भी मुकेश श्रीवास्तव का सिक्का स्वास्थ्य विभाग में पहले की ही तरह चल रहा है और वो अपने मनचाहे लोगों को आसानी से जिलों में तैनाती भी दिला रहा है।
इन जिलों को मिले नए CMO
बता दें कि, डॉ. राजेश झा को सीएमओ गोरखपुर, डॉ. संजय कुमार शैवाल को सीएमओ अंबेडकरनगर, डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर को सीएमओ कुशीनगर, डॉ. संजीव वर्मन को सीएमओ बलिया, डॉ. भारत भूषण कोसीएमओ सुल्तानपुर और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को सीएमओ देवरिया बनाया गया है।
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे