डिजिटल, पर्दाफाश। कोयंबटूर में आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने भारतीय नौसेना के एक जवान को कथित तौर पर संवेदनशील रक्षा जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 31 वर्षीय प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर स्थित आईएनएस अग्रणी से उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई एक पाकिस्तानी महिला एजेंट ने कथित तौर पर उन्हें हनीट्रैप में फंसाया था।
पढ़ें :- चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव, महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द हो
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर मांगी गई जानकारी
जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक महिला एजेंट ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और इसके बाद विशाखापट्टनम स्थित नौसैनिक प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल किए जाने का आरोप है।
अधिकारियों के अनुसार लीक हुई जानकारी में रणनीती नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्थाओं से संबंधित विवरण शामिल हो सकतके हैं। हालांकि वास्तव में कितनी और किस स्तर की जानकारी बाहर गई, इसकी जांच अभी जारी है।
एक स्पताह पहले ही पहुंच थे आईएनएस अग्रणी
पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में केरल सरकार ने दिये विजिलेंस जांच के आदेश, CEC की बढ़ीं मुश्किलें!
प्रदीप वर्ष 2014 में भारतीय नौसेना में नाविमक के तौक पर शामिल हुए थे और विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात थे। वह करीब एक स्पताह पहले ही कोयंबटूर के रेडफील्ड्स स्थित आईएनएस अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए पहुंचे थे।
काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों के आधार पर उन्हें निगरानी में रखा था। जांच में भूमिका सामने आने के बाद नौसेना अधिकारियों से आवश्यक अनुमति लेकर शनिवार सुबह टीम आईएनएस अग्रणी पहुंची और प्रदीप को हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।
ट्रांजिट वारंट लेकर विजयवाड़ा ले गई टीम
हिरासत में लेने के बाद प्रदीप को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट वारंट हासिल किया गया। इसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर कौन-कौन सी रक्षा जानकारी साझा की गई और इसके बदले किसी तरह का आर्थिक लेनदेन हुआ या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, संभावित हवाला या डिजिटल भुगतान के जरिए पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है।