Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- ‘अंडरग्राउंड होने का समय आ गया…’

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- ‘अंडरग्राउंड होने का समय आ गया…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : इंदौर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के साथ मंच शेयर करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि (Comedian Pulkit Mani) सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुके हैं । ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बोलने के अंदाज, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक पर हास्य पेश किया। हालांकि, इस मामले को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

इसी बीच कॉमेडियन पुलकित मणि (Comedian Pulkit Mani) ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि “अनपेक्षित परिस्थितियों” के कारण नोएडा में होने वाला उनका शो कैंसल कर दिया गया है।

पुलकित मणि (Comedian Pulkit Mani) ने पोस्ट में शो रद्द होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। हालांकि, उन्होंने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि शो रद्द होने के पीछे वास्तव में क्या वजह रही।

दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी चर्चा

शो कैंसल होने की जानकारी देने के कुछ देर बाद पुलकित मणि (Comedian Pulkit Mani) ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि “अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है…।”

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
Advertisement