नई दिल्ली : दुनियाभर के कर्मचारियों के बीच 90 घंटे तक कम करने कि बहस तूल पकड़ चुकी है। यह चर्चा में तब आया जब L&T (Larsen & Toubro) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कर्मचारियों से लंबे समय तक काम करने के बारे में बात करते हुए सुब्रमण्यम ने सवाल उठाया,कि आप घर पर बैठकर कितनी देर तक अपनी पत्नी को घूर सकते हैं? इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया हुई और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कंबाइन मीटिंग में कही बात
एसएन सुब्रमण्यम का यह बयान किसी कंबाइन मीटिंग में कर्मचारियों के साथ किया गया था, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि वे घर बैठकर कितनी देर तक अपनी पत्नी को देख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह रविवार को भी काम करने को मजबूर कर सकें तो वह खुश होंगे, क्योंकि खुद वह रविवार को भी काम करते हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रियाएं आईं, जिसमें लोगों ने इसे परिवारिक जीवन और महिलाओं के प्रति अनुचित दृष्टिकोण बताया।
#Durex on L&T Chairman 90-Hour Work Week Remark !
Love and Tease Corporation L&Tpic.twitter.com/7PQSJHfKD5 — D (@Deb_livnletliv) January 20, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Zomato और Durex का जवाब
जहां Zomato ने इस टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जो लोग पत्नी के बिना हैं, वे ऐप पर अपने ऑर्डर को घूर सकते हैं। वहीं कंडोम निर्माता कंपनी Durex ने एक दिलचस्प और चुटीला जवाब दिया। Durex ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “पत्नी को घूरना जरूरी नहीं।इसके बाद, उन्होंने एक आंखों की पट्टी (ब्लाइंडफोल्ड) की तस्वीर पोस्ट की, जो यह इशारा कर रही थी कि एक चश्मे का उपयोग या एक पट्टी शायद इस समस्या का हल हो सकता है। इस पोस्ट में Durex ने L&T को “Love & Tease Corporation” (लव और टीज़ कॉर्पोरेशन) का मजेदार नाम भी दिया।
पोस्ट में लिखा…
Durex ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हम अपनी ‘वर्क’ पॉलिसी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और इसने सुब्रमण्यम के बयान के खिलाफ मजेदार तरीके से अपनी बात रखी।
L&T चेयरमैन का स्पष्टीकरण
S.N. सुब्रमण्यम के बयान के बाद L&T ने इसे संदर्भ से बाहर निकाले जाने की बात कही। कंपनी की एक सीनियर अधिकारी ने LinkedIn पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुब्रमण्यम ने किसी भी तरह से 90 घंटे काम करने की नीति को प्रोत्साहित नहीं किया। उन्होंने इसे सिर्फ एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया था और यह बात गलत तरीके से प्रस्तुत की गई।