Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या पर परिवार का बड़ा आरोप; मां बोली- पार्टी और चुनाव ने ली बेटी की जान

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या पर परिवार का बड़ा आरोप; मां बोली- पार्टी और चुनाव ने ली बेटी की जान

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress worker Himani Narwal murdered: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में उनके परिवार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। हिमानी की मां ने राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है, जबकि उनके भाई ने कांग्रेस में ही इसके पीछे किसी के होने का शक जताया है। दरअसल, हिमानी का शव शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस से बरामद किया गया।

पढ़ें :- Dearness Allowance : 48 लाख केंद्रीय कर्मियों व 68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर

जानकारी के अनुसार, हिमानी नरवाल की सक्रिय सदस्य थीं। वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार के साथ-साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ में भी सक्रिय रही हैं। अब हिमानी की हत्या पर उनकी मां सविता ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए। ये (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं।’

हिमानी की मां ने बताया, ’28 फरवरी को वह घर पर थी। हमें पुलिस स्टेशन से (घटना के बारे में) फोन आया, जिसके बाद हमें इसकी जानकारी मिली। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। हम डर में रहते थे। मैं अपने दूसरे बेटे को यहां से लेकर बीएसएफ कैंप चली गई।’

कांग्रेस कार्यकर्ता की मां सविता ने कहा, ‘चुनाव के बाद, हिमानी पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। उसने कहा कि उसे नौकरी चाहिए और वह पार्टी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहती। वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी। मैंने खुद सुबह आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन मेरा फोन रिसीव नहीं हुआ।” मृतका के भाई जतिन ने बताया, “उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी।’

मृतका के भाई जतिन का कहना है कि सूटकेस (जिसमें शव मिला) हमारे ही घर का है, हो सकता है कि अपराधी कांग्रेस पार्टी का कोई व्यक्ति हो, शायद किसी को उससे इतनी जल्दी ऊपर चढ़ने पर ईर्ष्या हो। मैं भी कुछ दिनों के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा था।’

पढ़ें :- CM योगी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक, प्रमुख विदेशी कंपनियों के साथ हुए एमओयू
Advertisement