बहराइच। यूपी के बहराइच जिले (Bahraich District) में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीणों क्षेत्रों में भी हिंसा बढ़ गई है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सोमवार को उपद्रवियों ने एक शोरूम और अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी की। कई घर भी जला दिए।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
बहराइच में विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। महसी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक और पुलिस प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद परिवार दाह संस्कार के लिए मान गए हैं। उधर, बहराइच में मौके पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पहुंच गए हैं। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
बहराइच में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका गांधी
बहराइच मामले में नेताओं ने भी जनता से शांति बनाने की अपील की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर जनता से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।
बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 14, 2024
यह दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना है: सपा सांसद अवधेश प्रसाद
बहराइच हिंसा पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं बहराइच के निवासियों और समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे वहां शांति बहाल करने में योगदान दें। यह दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना है। अगर पुलिस की तैयारी ठीक होती तो ऐसी घटना नहीं होती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और लोगों के बीच भाईचारा बनाए रखना सीएम और प्रशासन की जिम्मेदारी है।