Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Congress MP Arrested: पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को किया गिरफ्तार; महिला से दुष्कर्म का आरोप

Congress MP Arrested: पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को किया गिरफ्तार; महिला से दुष्कर्म का आरोप

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress MP Rakesh Rathore Arrested: सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को पुलिस ने आज गुरुवार गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस सांसद पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने राकेश राठौड़ को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। कोर्ट ने राठौड़ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पढ़ें :- AIAPGET Counselling 2026 Postponed : अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी

दरअसल, बीते 17 जनवरी को शहर कोतवाली में एक महिला ने सांसद राकेश राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कल यानी 29 जनवरी को राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस राजेश चौहान ने सांसद को दो हफ्तों में सरेंडर करने को कहा था। वहीं, अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

राकेश राठौड़ की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट से कहा कि शिकायतकर्ता ने यह मुकदमा चार वर्ष के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। इस पर शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया।

इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि सांसद राकेश राठौड़ शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने उसे जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन भी दिया था। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को राठौड़ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उन्हें 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया था। लेकिन, वह तय समय तक कोतवाली नहीं पहुंचे।

पढ़ें :- 'मैया मायावती जी...' वाराणसी जिला मुख्यालय पर लगा पोस्टर, बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का स्वरूप
Advertisement