Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कांग्रेस ने RSS के गढ़ में जीती MLC सीट, खाता न खुलने पर PM मोदी ने कसा था तंज

कांग्रेस ने RSS के गढ़ में जीती MLC सीट, खाता न खुलने पर PM मोदी ने कसा था तंज

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra MLC Election Results : उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 28 विधान परिषद सीटों पर बुधवार को कांग्रेस का खाता न खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल पर तंज कसा था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?” हालांकि, कांग्रेस का खाता खुल गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- हमारी सीटें गिनने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की दो सीटें हारने पर भी विचार कर लेते

कांग्रेस ने तीन राज्यों की 17 सीटों पर कुल 12 उम्मीदवार (बिहार 5, महाराष्ट्र 3 और कर्नाटक 4) उतारे थे। लेकिन, पार्टी बुधवार रात तक आए नतीजों में कांग्रेस ने किसी भी राज्य में एक भी सीट नहीं जीती थी, लेकिन आखिरकार महाराष्ट्र में नागपुर एमएलसी सीट पर कांग्रेस का खाता खुल गया है। आरएसएस का गढ़ माने वाले नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर एक कड़े मुकाबले में, कांग्रेस उम्मीदवारअभिजीत वंजारी ने भाजपा के उम्मीदवार को 3,271 वोटों से मात दी है। कांग्रेस के वंजारी को 67,231 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा के पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को 63,960 वोट मिले।

बता दें कि बिहार की कुल 8 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने तीन, जनता दल यूनाइटेड ने एक, आरजेडी और जन सुराज पार्टी ने एक-एक सीट अपने नाम की, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। महाराष्ट्र की 5 एमएलसी सीटों पर चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने दो सीटें, भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और कांग्रेस ने एक-एक सीट अपने नाम की है। वहीं, कर्नाटक की चार सीटों पर चुनाव में भाजपा ने तीन और जनता दल सेक्युलर ने एक सीट अपने नाम की। जबकि सत्ताधारी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया।

Advertisement