Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सच बोलने की मिली सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सच बोलने की मिली सजा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सदन से वॉक आउट कर दिया है।

पढ़ें :- विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) सच बोलने की उन्हें सजा मिली है। राहुल देश के सामने सच्चाई रख रहे थे। सरकार को जिन्हें नहीं सुनना है उन्हें वह सदन के बाहर कर रही है। लेकिन हम सदन के अंदर भी बोलेंगे, सदन के बाहर भी बोलेंगे।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।

हम कानूनी और राजनीतिक दोनों लड़ाई लड़ेंगे: जयराम रमेश

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे।  हम भयभीत या चुप नहीं रहेंगे। पीएम से जुड़े अडानी मामले में जेपीसी जांच के बजाय, राहुल गांधी को अयोग्य करार दे दिया। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर इस कार्रवाई और इसकी तेज़ी से मैं स्तब्ध हूं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।

 क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? नीरव मोदी घोटाला- 14,000 करोड़, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 करोड़।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा कि ए तलवार तुझे झुकना होगा गर्दन ने बगावत कर दी है। राहुल गांधी को डराना आपके बस की बात नहीं है पीएम मोदी, अडानी को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम होंगी।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे
Advertisement