नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने देश भर में मोर्चा खोल दिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली,यूपी,उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल,हिमाचल प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यो में प्रदर्शन किया है।
पढ़ें :- चुनाव आयोग का अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए...आरोपों के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन किया
दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाली गई। पटना में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की ऑफिस का घेराव किया बाद में पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गयाा। देहरादून में प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग में चढ़ गए तो वहीं असम में प्रदर्शन में शामिल अखिल गोगोई को पुलिस हिरासत में ले लिया गाया। उधर कांग्रेस हिमाचल के कार्यकर्ताओं ने शिमला चुनाव आयोग की ऑफिस के बोर्ड में कालिक पोती। कोलकाता और छत्तीसगढ़ में पैदल मार्च निकाली गई।तो वहीं चंडीगढ़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा भी देशभर के विभिन्न हिस्सों में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
सीजेपी भी प्रदर्शन की तैयारी में
पूर्व शिक्षा मंंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के बाद अब कॉकरोच जनता पाटी यानि कि CJP ने गुरुवार को कहा था कि 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार अपना इस्तीफा दें, वरना आंदोलन करेंगे। अब शुक्रवार को सीजेपी ने ऐलान कर दिया है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते है तो, 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
पढ़ें :- नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी
कांग्रेस ने क्या कहा
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आयोग के भीतर एकतरफा तरीके से फैसले ले रहे हैं और अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी का यह आरोप इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार असहमति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये आपत्तियां SIR के दौरान फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया और वोटर डेटा के केंद्रीकृत नियंत्रण जैसे मुद्दों से जुड़ी थीं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की है।