1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कांग्रेस बोली- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों

BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कांग्रेस बोली- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों

देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान के बीच BJP ने दावा किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विमान के अंदर का एक वीडियो साझा किया और राहुल गांधी पर तंज कसा..

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल पर्दाफाश।  देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान के बीच BJP ने दावा किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विमान के अंदर का एक वीडियो साझा किया और राहुल गांधी पर तंज कसा। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान और विमान के वियतनाम जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- मोदी सरकार की आने वाली है एक्सपायरी डेट, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस एक दिन उन्हें सजा जरूर देगी और न्याय लेकर रहेगी : राहुल गांधी

BJP ने वीडियो के साथ लिखा, ‘झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा।’ पार्टी की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस और BJP के बीच जुबानी जंग तेज हो गई।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का है एक और नमूना: राहुल गांधी

BJP बोली- राजनीतिक दबाव नहीं झेल पाते राहुल

BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उनके मुताबिक बिहार में यात्रा के बाद भी राहुल वियतनाम गए थे और संभव है कि इस बार भी उन्होंने वहीं का रुख किया हो। BJP नेता शाजिया इल्मी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल राजनीतिक काम का दबाव नहीं झेल पाते और कुछ समय काम करने के बाद छुट्टी पर चले जाते हैं। इल्मी ने दावा किया कि राहुल दो सप्ताह भी काम नहीं कर पाए और विदेश चले गए।

कांग्रेस का पलटवार- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों?

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने BJP के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी कहां जाते हैं और कब विदेश यात्रा करते हैं, इसे राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे नेता भी विदेश जाते हैं।
दीक्षित ने राहुल की विदेश यात्राओं का बचाव करते हुए कहा कि वह येल यूनिवर्सिटी और लंदन में छात्रों तथा बुद्धिजीवियों से बातचीत करते हैं और प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए सवाल किया कि संसद सत्र के दौरान विदेश जाने पर प्रधानमंत्री से इसी तरह सवाल क्यों नहीं पूछे जाते।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर राहुल के सवाल

पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के नेताओं ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। इसके बाद दाखिल याचिका में सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई। प्रस्तावित समिति को SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का तय समय में स्वतंत्र ऑडिट करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...