Constitution Day 2025: आज बुधवार (26 नवंबर) को भारत अपने संविधान को अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ यानी संविधान दिवस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सभी शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है। जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, सरकार विदेशी अतिथियों को नेता प्रतिपक्ष से न मिलने को कहती है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा। संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।”
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच… pic.twitter.com/yjIDxhFfGo
पढ़ें :- गुजरात के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा, BJP सरकार चुप क्यों है: राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2025
राहुल ने आगे लिखा, “जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं। आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा। आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद, जय संविधान।” बता दें कि साल 1949 में इसी दिन संविधान को अपनाया गया था और इसके दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। वहीं, संविधान को अपनाए जाने के दीं यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप पर मनाया जाता है।