Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतरौलिया में ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन’ का आयोजन, डॉ. संजय निषाद, बोले- ‘5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में चाहिए शासन’

अतरौलिया में ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन’ का आयोजन, डॉ. संजय निषाद, बोले- ‘5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में चाहिए शासन’

By santosh singh 
Updated Date

अतरौलिया (आजमगढ़)। भोराजपुर खुर्द स्थित कांटा वाली बाग में रविवार को आयोजित ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन’ अतरौलिया की राजनीति में एक यादगार दिन बन गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं 343-अतरौलिया विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी प्रथांत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस महासम्मेलन में क्षेत्र के गांव-गांव से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने महासम्मेलन को संबोधित किया।

पढ़ें :- हम कथा के ​खिलाफ नहीं लेकिन भगवान पर टिप्पणी को कैसे मान लें...धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
पढ़ें :- BJP-RSS में असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग, जिन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की नहीं है रत्ती भर समझ : राहुल गांधी

पदयात्रा और बाइक रैली ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पीजीआई 100 बेड हॉस्पिटल से निकली भव्य पदयात्रा और 10 हजार बाइकों की विशाल रैती से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कांटा वाली बाग पहुंची। पूरा अतरौलिया पोस्टर-बैनरों से सजा रहा और रास्ते भर कार्यकर्ताजों का जोश देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक गांव-गांव जाकर घर-घर न्योता दिया था, जिसका नतीजा महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ के रूप में सामने आया।

प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज

महासम्मेलन की तैयारियों से लेकर सफल आयोजन तक प्रशांत कुमार सिंह की मेहनत, संगठन क्षमता और जमीनी पकड़ साफ दिखाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन का उद्देश्य केवल निषाद समाज ही नहीं, बल्कि क्षत्रिय, ब्राह्मण, गोंड, प्रजापति, राजभर सहित सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत कुमार सिंह अतरौलिया सीट पर दूसरे स्थान पर रहे थे। तब से वे लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं और आज का महासम्मेलन उनकी बढ़ती लोकप्रियता तथा हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता का प्रमाण बना। क्षेत्र में उन्हें अतरौलिया से पार्टी के सबसे मजबूत संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में

डॉ. संजय निषाद बोले- ‘5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में शासन चाहिए’

मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने अपने संबोधन में समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि 5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में शासन चाहिए। उन्होंने केवट, मल्लाह, मांझी, निषाद, कश्यप, बिंद और राजभर समेत मछुआ समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग दोहराई। सीटों के सवाल पर डॉ. निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी उन क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहती है जहां निषाद समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से 37 सीटों की मांग की है। अतरौलिया सीट पर भी उन्होंने निषाद पार्टी का दावा मजबूती से रखा।

अतरौलिया ने दिया स्पष्ट संदेश

महासम्मेलन की सफलता ने यह संदेश दिया है कि अतरौलिया में निषाद पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता 2027 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशांत कुमार सिंह ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता, सभी समाजों के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Advertisement