Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. how to eat guava in cold: ठंड के मौसम में अमरुद का इस तरह से सेवन दिलाएगा खांसी से छुटकारा

how to eat guava in cold: ठंड के मौसम में अमरुद का इस तरह से सेवन दिलाएगा खांसी से छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

how to eat guava in cold:अमरुद विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की तमाम बीमारियों से लड़ने में हेल्प मिलती है। साइंस के अनुसार अमरुद में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर करने में मदद करता है। शरीर को सेहतमंद रखता है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

अमरुद सर्दी, खांसी और धसके जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अमरुद को आग में भूनकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। ध्यान रहे अमरुद को धीमी आंच पर भूनें। भुना हुआ अमरुद खाने से पेट हल्का महसूस होता है और खांसी में आराम मिलता है।

सर्दियों में अमरूद खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह न सिर्फ सर्दी-खांसी को दूर करता है बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। अमरूद में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है, लेकिन इसका अधिक सेवन ब्लोटिंग और पेट दर्द का कारण बन सकता है। एक दिन में एक अमरूद खाना पर्याप्त माना जाता है।

अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह भूख को कंट्रोल करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और घुलनशील फाइबर दिल की सेहत को बनाए रखते हैं और हाई बीपी को कंट्रोल करते हैं। अमरूद का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित और लाभदायक बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों को रोक सकते हैं।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement