Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दस लाख पार, 24 घंटे में डेढ़ लाख नए मामले

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दस लाख पार, 24 घंटे में डेढ़ लाख नए मामले

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने कई पाबंदियां लगा दीं हैं। इसके बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

देश में शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 67,023 सक्रिय मामले बढ़कर 10,46,631 पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,45,384 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 32 लाख पांच हजार 926 हो गयी है।

वहीं इस दाैरान 77,567 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,90,859 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 67,023 बढ़कर 10,46,631 हो गये हैं। इसी अवधि में 794 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 90.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.93 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी रह गयी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13,301 बढ़कर 5,36,063 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 45,391 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2695148 पहुंच गयी है जबकि 301 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57329 हो गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement