Benefits of Cranberry: लाल रंग का छोटा छोटा गोल दिखने वाला यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यूटीआई से बचने के लिए क्रैनबेरी के जूस पीने की सलाह दी जाती है। क्रैनबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
कुछ लोगो को व्यस्तता या अन्य वजह से यूरिन या पेशाब रोकने की आदत होती है। लंबे समय तक पेशाब रोकने की वजह से ब्लैडर में बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ने लगती है। इससे जलन और इचिंग की दिक्कत होने लगती है। जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए पेशाब रोकने से बचें और जब पेशाब आए उसे तुरंत पास करें।
सेक्स के बाद वेजाइना की क्लीनिंग न करने से भी बैक्टीरिया ब्लैडर में बढ़ने लगते है। यूटी से बचने के लिए सेक्स के दौरान कंडोम का यूज करें। इसके अलावा गीले और सिंथेटिक अंडरवियर भी बैक्टीरियल इंफेक्शन के लक्षणों बढ़ने लगते है।
वेजाइना को यूरिन पास करने के बाद भी क्लीन करना जरुरी होता है। क्रैनबेरी में एंथोसायनिडिन और प्रोएन्थोसाइनिडिन कंपाउड मौजूद होते है जो माइक्रोब्स के प्रभाव से शरीर को बचाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है।