Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CWC: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी, सचिन पायलट समेत इन नेताओं को मिली जगह

CWC: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी, सचिन पायलट समेत इन नेताओं को मिली जगह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली।  कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress working committee) की लिस्ट रविवार को जारी कर दी गयी है। इस साल होने वाले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें कुल 39 लोगों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

इन लोगों को किया गया शामिल
सीडब्ल्यूसी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, सचिन पायलट समेत कुल 39 नेता शामिल हैं। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

वहीं, कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं। गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं।

Advertisement