Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. New Delhi के मोतिया खान इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

New Delhi के मोतिया खान इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नई दिल्ली के नबी करीम स्थित मोतिया खान की गली नंबर चार में रविवार को सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट इतना भंयकर था कि मकान की दीवार में एक बड़ा छेद हो गया।

पढ़ें :- Tamil Nadu Deepam Controversy : दीपथून पर दीप न जलने से SC नाराज, कहा- CRPF सुरक्षा में जलाएं दीप , हटाए मंदिर ट्रस्टी

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग केवल सिलेंडर ब्लास्ट से लगी या इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती है।

पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अभियान के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से दो अग्रिशमन कर्मी रविन्द्र सिंह और वेद दयाल घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तुंरत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अतुल गर्ग ने कहा, आग पर काबू पा लेने के बाद बचाव दल ने परिसर की तलाशी ली और चौथी मंजिल पर पूरी तरह से जला हुआ एक शव बरामद किया।

Advertisement