Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dachigam Encounter : सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के ए-कैटेगरी के आतंकी जुनैद अहमद भट को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Dachigam Encounter : सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के ए-कैटेगरी के आतंकी जुनैद अहमद भट को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर के डचिगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान जुनैद अहमद भट (Junaid Ahmed Bhat) के रूप में हुई है। जुनैद लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का ए-कैटेगरी का आतंकी था। वो गांदरबल के गगनगीर में नागरिकों की हत्या और अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने बताया कि डचिगाम के ऊपरी इलाकों में अभी ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। बताया जा रहा है कि ये उस मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देखा।

आतंकियों की मौजूदगी का मिला था इनपुट

दरअसल, सुरक्षाबलों (Security Forces) को डचिगाम के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस पर सुरक्षाबलों (Security Forces) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें अभी तक एक आतंकी मारा गया है।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स
Advertisement