Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21जनवरी 2025 का राशिफल : मंगल राशि परिवर्तन से इन राशियों बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

21जनवरी 2025 का राशिफल : मंगल राशि परिवर्तन से इन राशियों बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 21 January : 21 जनवरी को मंगलवार को राशि परिवर्तन रहा है। मंगल अब कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में जाएंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है। क्योंकि मंगल के राशि परिवर्तन से इन राशियों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से रोग-कष्ट आदि दूर होते हैं। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से 21 जनवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 21 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

पढ़ें :- Char Dham Yatra 2026 : चार धाम यात्रा आज से शुरू , मां गंगोत्री- मां यमुनोत्री के खुल गए कपाट

मेष राशि – आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी,लेकिन आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि – आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

मिथुन राशि – आज आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन उनका प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं रहेगा।

कर्क राशि – काम में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कुछ नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं, जिनका आपको लाभ उठाना चाहिए।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 :  शुक्र देव आज वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश ,  इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि – आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा और किसी काम को पूरी मेहनत से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या राशि – आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही दिखने लगेगा। परिवार के मामलों में भी आप संतुलित रहेंगे। धन संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।

तुला राशि – आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज के दिन आप थोड़े व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपकी स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि  –आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

पढ़ें :- Maa Bagalamukhi Jayanti :  माँ बगलामुखी को “पीताम्बरा देवी” भी कहा जाता , जयंती पर सिद्ध करें वाक्शक्ति

मकर राशि – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने काम को लेकर सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय अकेले बिताना फायदेमंद होगा।

कुम्भ राशि – आज आपको किसी नए अवसर का सामना करना पड़ सकता है। यह समय खुद को साबित करने का है। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को शांत रखें।

मीन राशि – कामकाजी जीवन में थोड़ी कठिनाइयाँ हो सकती हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन में शांति बनी रहेगी।

Advertisement