Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Dark Circle : आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स अब दूर होगी आसानी से, घरेलू उपाय आपके काम आ सकते है

Dark Circle : आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स अब दूर होगी आसानी से, घरेलू उपाय आपके काम आ सकते है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dark Circle : आज की बदलती जीवनशैली में कामकाज का तनाव और मिलावटी खान पान से त्वचा और चेहरे की रंगत में बदलाव आ जाता है। त्वचा आपना प्राकृतिक रंग खोने लगती है। आंखों के नीचे   डार्क सर्कल्स बनने लगते है। देर रात तक मोबाइल लैपटॉप चलाने के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या बनने लगती है। आइये जानें कौन.से घरेलू उपायों से दूर होगी यह समस्या।

पढ़ें :- Rice Flour For Skin: गर्मियों में डार्क सर्कल या मुरझाए चेहरे से कॉन्फिडेंस हो रहा है कम, चावल का आटा 10 मिनट में करेगा कमाल

डार्क सर्कल की समस्या
डार्क सर्कल की समस्या को जड़ से दूर करने में किचन में काम आने वाली
आलू का रस बहत चमत्कारी है। आलू को कद्दूकस करके उसे निचोड़ कर उसको अपनी आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा करने से आंखों के नीचे बनने वाले डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है।

टी बैग
टी बैग को गर्म पानी में 1 मिनट के लिए भिगोएं और उसके बाद फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। अब इसे दिन में दो बार अपनी आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा करने से समस्या दूर होगी।

बादाम का तेल
बादाम का तेल त्वचा के लिए रामबाण होता है। त्वचा रंगत को निखारने के लिए  बादाम का तेल सदियों से उपयोग किया जाता है। रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाकर हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रहे कि बदाम का तेल आंखों के अंदर न जाएं।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर
Advertisement