Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Dates and Tamarind Chutney: शेफ संजीव कपूर से जानें खजूर और इमली की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपा

Dates and Tamarind Chutney: शेफ संजीव कपूर से जानें खजूर और इमली की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर पोषक तत्वो से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज आदि अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर कैलोरी और कार्ब्स का अच्छा स्त्रोत है। खजूर को गर्मियों में दो या तीन से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

गर्मियों में खजूर का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है।खासतौर से महिलाओं के लिए खजूर बेहद फायदेमंद होता है।

इसमें आयरन अधिक मात्रा में होने की वजह से खून की कमी को दूर करता है। इसमें कार्ब्स अधिक होने की वजह से वीकनेस दूर होती है। खजूर के फायदों को देखते हुए फेमस शेफ संजीव कपूर ने खजूर और इमली से चटनी बनाने की रेसिपी। तो चलिए शेफ संजीव कपूर से जानते इसे बनाने का तरीका।

खजूर और इमली की चटनी बनाने के लिए सामग्री

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

10-15  खजूर
½ कप इमली
1 कप कटा हुआ गुड़
½ बड़ा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
½ छोटा चम्मच अमचूर

खजूर और इमली की चटनी बनाने का तरीका

प्रेशर कुकर गरम करें। खजूर, इमली, गुड़, 1½ कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3-4 बार प्रेशर खत्म होने तक पकाएं।

एक छोटा नॉनस्टिक पैन गरम करें। इसमें जीरा और सौंफ डालकर 2 मिनिट तक सूखा भून लीजिए। इसे दरदरा पीस लें। जब प्रेशर पूरी तरह से खत्म हो जाए तो प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलें। खजूर के मिश्रण को ग्राइंडर जार में डालें और बारीक पीस लें। 1 कप पानी डालें और पीसते रहें. एक नॉनस्टिक पैन गरम करें. पिसे हुए मिश्रण को सीधे छान लें। लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, 2 चम्मच पिसा हुआ मिश्रण, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. ठंडा होने दें और परोसें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement