नई दिल्ली। कई लोग चाहते हैं कि लोग उनके बारे में गूगल (Google) पर सर्च करें तो उन्हें रिजल्ट मिलें, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। कई बार हमारे सोशल मीडिया अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल सर्च रिजल्ट (Google Search Results) से ये पर्सनल जानकारियां कैसे हटाएं। चलिए आसान तरीके से समझते हैं।
पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं
गूगल (Google) ने हाल ही में यूजर्स के लिए ‘Results About You’ की सुविधा शुरू हो गई है। इस फीचर्स को यूजर्स की निजी जानकारी को गूगल (Google) से हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर्स की मदद से आप खुद अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। आपको इसके लिए गूगल सपोर्ट पेज (Google Support Page) पर जाना है, फिर उस यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं। आप एक साथ कई सारे यूआरएल भी इस फॉर्म में एड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल (Google) इन पेज को वेरीफाई करेगा और आपकी दी गई जानकारी सही होने पर उसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लग सकता है।
सीधे वेबसाइट से ऐसे हटाएं
पर्सनल जानकारी को हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है और फिर About this result पेज पर जाना है। यहां से रिमूव रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत
ऐसे ट्रेक करें रिक्वेस्ट
इस दोनों प्रक्रिया के बाद आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल एप पर जाकर Results About You पर जाना है और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिल करते ही रिक्वेस्ट के स्टेटस को देख सकेंगे। इतना ही नहीं यहां पर रिक्वेस्ट स्टेटस देखने के साथ आप नई रिमूव रिक्वेस्ट भी एड कर सकते हैं।