Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले (Delhi Assembly Security Breach) में आरोपी सरबजीत सिंह  को तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) ने आठ दिनों के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला कोर्ट ने पुलिस की उस अर्जी पर सुनाया, जिसमें उन्होंने आरोपी से पूछताछ और मामले की तह तक जाने के लिए और अधिक समय मांगा था।

पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार

बता दें कि देश की राजधानी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली विधानसभा परिसर (Delhi Assembly Complex) में एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार से लोहे का गेट तोड़ दिया। उसने विधानसभा परिसर में एक जगह गुलदस्ता रखा और फिर चला गया।

कार चालक की पहनचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था। सरबजीत सिंह ने वीआईपी उपयोग वाले गेट दो को तोड़ा। अंदर घुसते और बाहर निकलते समय उसने बूम बैरियर को भी टक्कर मारी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज की जांच की है। तीनों संदिग्धों को लगभग दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।

पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?
Advertisement