नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार (Prashant Vihar) में गुरुवार को धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार (Prashant Vihar) इलाके से विस्फोट की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि प्रशांत विहार (Prashant Vihar) इलाके में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ धमाका
फायर विभाग (Fire Department) के मुताबिक 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स (Bansi Sweets) में संदिग्ध धमाके की बात पीसीआर कॉल पर बताई गई। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की 4 गाड़िए मौके पर मौजूद हैं। यह धमाका पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज बिखरी हुई मिली है।
लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
पढ़ें :- गाजीपुर में 10वीं की छात्रा बोली- सिपाही ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियों बनाए, ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनवाएं
इस बीच, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के पास कॉल कर इसकी सूचना दी गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सबसे पहले इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह किस तरह का ब्लास्ट है। दरअसल, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सूचना मिली की दिल्ली के प्रशांत विहार (Prashant Vihar)इलाके में तेज ब्लास्ट हुआ है। पुलिस ब्लास्ट के साथ-साथ कॉल करने वाले शख्स के बारे में भी पता कर रही है।