Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार पोर्न वीडियो चलने से मचा हड़कंप

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार पोर्न वीडियो चलने से मचा हड़कंप

By हर्ष गौतम 
Updated Date

New Delhi:  दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार (29 अप्रैल) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चीफ जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच नियमित मामलों की सुनवाई कर रही थी। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़े एक अनजान यूजर ने अचानक अपनी स्क्रीन शेयर कर Porn वीडियो चलाना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

अचानक स्क्रीन पर पोर्न वीडियो दिखाई देने से कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए तुरंत वर्चुअल मीटिंग बंद करनी पड़ी। कुछ देर बाद जब दोबारा ऑनलाइन सुनवाई शुरू की गई, तब फिर उसी शख्स ने पोर्न वीडियो चलाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने VC को पूरी तरह बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पोर्न वीडियो वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम के जरिए अमेरिका से ब्रॉडकास्ट किए गए थे। बताया जा रहा है कि यह कंटेंट श्रीधर सरनोबत और शीतजीत सिंह नाम के यूजर अकाउंट से चलाया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले को और गंभीर तब माना गया, जब पोर्न वीडियो के साथ पीछे से एक आवाज भी सुनाई दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवाज में कहा गया—“यह यूनाइटेड स्टेट्स से किया गया एक हैक है। मीटिंग को अभी तुरंत बंद कर दो। इसे दोबारा कभी चालू मत करना। तुम हैक हो चुके हो।”
यह घटना दोपहर करीब 12:56 बजे की बताई जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस तरह की यह पहली घटना मानी जा रही है।

घटना के बाद दिल्ली हाई कोर्ट प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को शिकायत दी है। अब IFSO यूनिट पूरे मामले की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में इस तरह की घुसपैठ कैसे हुई।

पढ़ें :- किरण रिजिजू को लेकर सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कल लाएं महिला आरक्षण बिल
Advertisement