Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोविड पॉजिटिव, किया आइसोलेट

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोविड पॉजिटिव, किया आइसोलेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं, जिसके चलते उन्होंने खुद को घर में ही आईसोलेट कर लिया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

उपराज्यपाल ने ट्वीट कर बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे मामूली लक्षण हैं। मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और जो लोग भी पिछले दिनों मेरे संपर्क आए थे उन सब का टेस्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कार्य और हालात अपने निवास से ही मॉनिटर करता रहूंगा।

पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत
Advertisement