Delhi Metro Rail Corporation Recruitment: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू दिसंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
वैकेंसी डिटेल्स
- मैनेजर (लैंड) : 1
- असिस्टेंट मैनेजर (लैंड) : 2
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.बी.ई./बी.टेक. (सिविल) या समकक्ष डिग्री
- न्यूनतम 60% अंक जरूरी
आयु सीमा
- पद के अनुसार 55 से 62 वर्ष
सैलरी
- मैनेजर (लैंड) : 87,800 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट मैनेजर (लैंड) : 68,300 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- पर्सनल इंटरव्यू
- मेडिकल फिटनेस एग्जाम
ऐसे करें आवेदन
DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें। इसे संबंधित डॉक्यूमेंट्स अटैच करके “कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली” के पते पर भेज दें।