Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर चल रहा विरोध प्रदर्शन बीती रात अचानक हिंसक हो गया। इस प्रदर्शन में शामिल असमाजिक और अराजक तत्वों ने भारी पथराव और हमले किए जिसमें दिल्ली पुलिस के दो ACP समेत कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हिंसा में कनॉट प्लेस के ACP ‘विवेक भगत’ का सिर फूट गया, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गई।

पढ़ें :- बेंगलुरु में बदहाल सड़क की वजह से हुई दुर्घटना, एक ​महिला की दर्दनाक मौत

ACP समेत कई पुलिसकर्मी लहूलुहान

सूत्रों के मुताबिक, टॉलस्टॉय मार्ग पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रही भीड़ को जब पुलिस ने रोका तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस हमलें में घायल ACP के कान से खून बहने की शिकायत के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल से AIIMS रेफर किया गया। उनके अलावा, पंजाबी बाग के ACP ‘जय प्रकाश’ के माथे पर भी पत्थर लगा और वे भी घायल हो गए।

सुरक्षा बलों पर नुकीली चीजों और मिर्ची स्प्रे से हमला

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पत्थरों के अलावा चाकू जैसे नुकीली वस्तुओं और मिर्ची स्प्रे (Pepper Spray) का भी इस्तेमाल किया, जिससे कई जवानों को चोटें आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें भीड़ से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान को उपद्रवियों ने चारों तरफ से घेर लिया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

पढ़ें :- ईरान से हत्या का खतरा, इजरायली चेतावनी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने गुपचुप बदला था विमान, रिपोर्ट में खुलासा

पुलिस का तगड़ा एक्शन, दागे आंसू गैस के गोले

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। देर रात काफी संघर्ष के बाद पुलिस स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर पाई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाहरी अराजक तत्वों ने घुसकर जानबूझकर हिंसा फैलाई। दूसरी तरफ, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही CJP के प्रतिनिधि ‘अभिजीत दीपके’ ने इन आरोपों को सही नहीं बताया है। उनका दावा है कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए प्रतिद्वंद्वी दल के कार्यकर्ताओं और बाहरी गुंडों ने इस हिंसा को अंजाम दिया है।

वर्तमान स्थिति

आपको बता दें कि आज सुबह से ही जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और संसद मार्ग के आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों और वायरल वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

पढ़ें :- नैनीताल के हल्द्वानी में बेटे को छोड़ने की गुहार लगाते-लगाते सदमे से मां की मौत, इलाके में भारी आक्रोश
Advertisement