Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं

Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Student Protest : दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी जुड़ने लगे हैं। जिन्होंने छात्रों की हिम्मत की जमकर सराहना की है और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना भी की है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की हिम्मत के आगे नतमस्तक हैं।

पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों के लिए छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों ने बार-बार मेरा दिल तोड़ा है और फिर उम्मीद के साथ उसे जोड़ा भी है। अपनी बात पर डटे रहने वाले हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत कुर्बानियों का सफ़र है। वे सिर्फ़ खुद का ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया है, और साथ ही वे अपने बाद आने वालों के लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं।”

आलिया ने आगे लिखा, “उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूँ। उनका संकल्प हम सबके लिए एक आईने की तरह है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के भविष्य के वारिस होंगे और इसे आकार देंगे? छात्रों के लिए। छात्रों द्वारा। भविष्य उन्हीं का है। जय हिंद।”

Advertisement