नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Delhi’s Rouse Avenue Court) ने बुधवार को आप विधायक नरेश बाल्यान (AAP MLA Naresh Balyan) को जमानत दे दी है। हालांकि, जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका केस में फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली (Extortion Case) के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Delhi Police Crime Branch) ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। बीते दिन कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट
इससे पहले बुधवार को पेशी के दौरान नरेश बाल्यान के वकील ने कोर्ट को बताया था कि अभियोजन पक्ष ने ऐसा कुछ भी नहीं पेश किया है, जिससे यह पता चले कि जमानत पर रिहा होने पर बाल्यान खतरा बन जाएंगे। वो पब्लिक सर्वेंट हैं। वो कहीं नहीं भाग सकते।वो खुद रंगदारी मांगने के पीड़ित हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई?
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की जांच में लापरवाही बरती गई है तो भगवान ही हमारे देश को बचाए। चुनाव नजदीक हैं और वो अचानक जाग गए हैं। उनके पास कुछ भी नया नहीं है। ये क्लिप उनके पास 1.5 साल से थी। धारा 41-ए का अनुपालन किए बिना, उन्होंने नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया है। ये एक राजनीतिक स्टंट है और कुछ नहीं।
नरेश बाल्यान (Naresh Balyan) के वकील ने कहा था, मेरे मुवक्किल के खिलाफ उनके पास कोई मामला नहीं है। नोटिस न देना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को यह भी नहीं पता कि ऑडियो क्लिप असली है या नहीं। यह गिरफ्तारी उन्हें बदनाम करने और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश है। मेरा मुवक्किल एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता है, जो जबरन वसूली के पीड़ितों की मदद कर रहा था।
क्या है वसूली मामला?
पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी
नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सामने आई। नंदू इस समय विदेश में है। दोनों के बीच बातचीत में कथित तौर पर व्यापारियों से फिरौती वसूलने की योजना पर चर्चा हुई। नरेश की गिरफ्तारी भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया (BJP spokesperson Gaurav Bhatia) द्वारा एक कथित ऑडियो क्लिप जारी करने के बाद हुई थी।
इसमें बाल्यान को गैंगस्टर से पैसे वसूलने की योजना बनाते हुए सुना गया था। इस मामले को लेकर गौरव भाटिया ने X पर पोस्ट किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक एक्सटॉर्शन नेटवर्क चला रही है। दिल्ली के व्यापारियों और बिल्डरों से फिरौती वसूली जा रही थी।