Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर चेन्नई में विपक्ष की बड़ी बैठक, एमके स्टालिन व राहुल गांधी के गले मिलने की तस्वीरों से मिला बड़ा संकेत

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर चेन्नई में विपक्ष की बड़ी बैठक, एमके स्टालिन व राहुल गांधी के गले मिलने की तस्वीरों से मिला बड़ा संकेत

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi, Chairperson of the Congress Parliamentary Party) , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ चेन्नई में DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद DMK को केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) के समर्थन वाले अपने रुख को बदलने के लिए मनाना था।INDIA गठबंधन के कई नेता DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन (DMK President M.K. Stalin) से मुलाकात करने ट्राइडेंट होटल पहुंचे। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन कर सकती हेमंत सोरेन की पार्टी JMM, कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका
पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी

DMK प्रमुख स्टालिन ने सोनिया गांधी का किया स्वागत

प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित अपने आवास पर सोनिया गांधी का स्वागत किया। सोनिया गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उनसे मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिसीमन बिल को लेकर चर्चा होनी है। INDIA ब्लॉक के नेता DMK के रुख पर स्टालिन से बातचीत करेंगे।

परिसीमन पर DMK का रुख बदल पाएगी कांग्रेस?

इंडिया ब्लॉक के नेता एमके स्टॉलिन को परिसीमन पर मनाने चेन्नई पहुंचे है। वे DMK को बिल का समर्थन करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, DMK के पास 22 सासंदों का आकंड़ों का है। इंडिया ब्लॉक चाहता है कि DMK संसद में NDA की जगह INDIA ब्लॉक का समर्थन करें। राहुल ने कल दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी स्टालिन से अपील की थी। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर DMK ‘फेयर डिलीमिटेशन’ की बात कर रही हैं।

परिसीमन की बहस के बीच प्रणब मुखर्जी का पुराना बयान चर्चा में

पढ़ें :- ​तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले बड़ा संदेश

दिसंबर 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की थी। उन्होंने राज्यसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया था। प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि लोकसभा की सीटें आखिरी बार 1977 में 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई थीं। उस समय देश की आबादी करीब 55 करोड़ थी, जो 2019 तक दोगुने से ज्यादा हो चुकी थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि एक सांसद 16 से 18 लाख लोगों के संपर्क में कैसे रह सकता है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका की संसदों का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि बढ़ी हुई लोकसभा को संसद के सेंट्रल हॉल में बैठाया जा सकता है और मौजूदा लोकसभा कक्ष का इस्तेमाल राज्यसभा के लिए किया जा सकता है।

 

Advertisement